फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A population of 250 has been living without electricity for 15 days.

Auraiya News: 15 दिन से बिना बिजली गुजर बसर कर रही 250 की आबादी

Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A population of 250 has been living without electricity for 15 days.
खराब ट्रांसफार्मर के समीप विरोध जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : राजा का ताल में निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
अजीतमल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुर आधार सिंह में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण करीब 15 दिनों से 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 250 की आबादी बिजली न आने से ग्रामीण गर्मी और बरसात के मौसम में परेशान हैं। रात के समय अंधेरा होने से कीड़े-मकोड़े, सांप-बिच्छू आदि का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन पहले फुंक गया था। ग्रामीणों ने लाइनमैनों से कई बार संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। आरोप है कि ट्रांसफार्मर रखवाने के नाम पर लाइनमैन ग्रामीणों से सुविधा शुल्क भी ले गए इसके बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन


ग्रामीण राज नारायण, गजराज सिंह, ओमाशरण, राजेंद्र, सुग्रीव शर्मा, संतोष व मोहनलाल आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में आता है लेकिन इसकी विद्युत आपूर्ति अछल्दा ब्लॉक के नदूपुर विद्युत केंद्र से होती है। इसी वजह से समस्या के समाधान को लेकर विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नदूपुर अछल्दा के जेई व एसडीओ के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। अजीतमल विद्युत केंद्र के जेई विजय कुमार ने बताया कि शेखूपुर आधार सिंह गांव की विद्युत आपूर्ति नदूपुर अछल्दा से होती है। उनके क्षेत्र का मामला न होने के कारण वह इस संबंध में कार्रवाई नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed