{"_id":"6a9b2aaa7a231232f508a08a","slug":"the-message-of-literacy-will-resonate-from-schools-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172167-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूलों से गूंजेगा साक्षरता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूलों से गूंजेगा साक्षरता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में साक्षरता की अलख जगाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों में 14 सितंबर तक उल्लास साक्षरता पखवारा मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों की रैली और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं, नुक्कड़ नाटकों समेत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया जाएगा।
बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 14 दिन तक विभिन्न गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को अभियान से जोड़कर समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा से जोड़ना और असाक्षरता के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना है।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड विकास अधिकारियों से समन्वय कर पखवारे की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उल्लास पोर्टल के माध्यम से सर्वेयर से प्रत्येक स्तर पर 15 असाक्षरों और वालंटियर्स का चिह्नांकन कराने को कहा है। इससे असाक्षर लोगों की पहचान कर उन्हें साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विभाग ने विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पहले से पूरी करने और उनमें बच्चों के साथ स्थानीय लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।