फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother of prime accused in Sudhanshu murder case arrested

Amroha News: सुधांशु हत्याकांड में मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mother of prime accused in Sudhanshu murder case arrested
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव गुलड़िया में पैसों के लेनदेन के विवाद में सरेशाम सुधांशु की हत्या के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को जेल भेजने के बाद अब पुलिस ने उसकी मां वीरेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस और प्रशासन ने आरोपी के मकान के कुछ हिस्से पर बुलडोजर चलाया था।
विज्ञापन




गांव गुलड़िया निवासी कीर्तिपाल सिंह के बेटे सुधांशु की नौ अगस्त को पड़ोसी अरविंद कुमार ने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरेशाम हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक के पिता ने अरविंद कुमार समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि पर बने आरोपी के मकान के उस हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया था, जिसे अवैध निर्माण बताया गया था। अब पुलिस ने मामले में नामजद अरविंद की मां वीरेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। सुधांशु हत्याकांड के बाद मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका था। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया था। वहीं, सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया था। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी के बाद अब उसकी मां वीरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed