{"_id":"6ae64fb4a989b98fd00a2042","slug":"mother-strangled-her-11-year-old-son-daughter-revealed-the-truth-allahabad-news-c-417-1-bha1001-10712-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मां ने 11 साल बेटे का गला घोंटा, बेटी ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मां ने 11 साल बेटे का गला घोंटा, बेटी ने खोला राज
विज्ञापन
बहरिया के मंसूरपुर में मृतक बालक रामसुख की फाइल फोटो
बहरिया के मंसूरपुर में एक मां पर अपने 11 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने पिता पूर्णमासी लाल मौर्य की तहरीर और 15 वर्षीय बड़ी बेटी संगीता के बयान के बाद हत्यारोपी मां सोना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्णमासी लाल मौर्य ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर को उन्हें भतीजे महेंद्र ने फोन पर बेटे रामसुख की संदिग्ध मौत की सूचना दी। वह करेली में मजदूरी कर रहे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे का शव दरवाजे पर रखा देखा। पत्नी सोना देवी ने बताया कि रामसुख 28 अक्तूबर की रात रामलीला देखकर लौटा था और पेट दर्द बताकर सो गया था। पिता को रामसुख के गले पर निशान दिखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी माैत की वजह दम घुटने से बताई गई। इससे पहले परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, चोट के निशान होने की वजह से पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
बेटी ने खोला मां का गुनाह
घटना के बाद बेटी संगीता लगातार रो रही थी। 30 अक्तूबर को पिता से संगीता ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात मां ने कपड़े के फीते से रामसुख का गला दबाकर मार डाला। उसने देखा कि भाई छटपटा रहा था और मां लेस से उसका गले में कपड़ा लपेटकर उसे खींच रही थी। संगीता ने पिता को बताया कि मां ने रामसुख की पीठ पर भी मारा था। मां ने उससे कहा कि रामसुख उसे गाली देता और मारता-पीटता था। वह इससे ऊब गई है। धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे भी रामसुख की तरह मार डालेगी। इसके बाद पिता ने बेटी के साथ थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई।
तीन लोग थे घर में मौजूद
पिता ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर की रात घर में पत्नी सोना देवी, बेटा रामसुख, बेटी संगीता मौजूद थे। उसे अपनी बेटी की बात पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने पिता पूर्णमासी लाल मौर्य की तहरीर पर मां सोना देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी मां सोना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।