{"_id":"6ae9b9d316e216c38a0ad804","slug":"fir-registered-against-two-doctors-and-a-manager-11-months-after-the-death-of-a-newborn-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नवजात की मौत के 11 महीने बाद दो डॉक्टर समेत प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नवजात की मौत के 11 महीने बाद दो डॉक्टर समेत प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 03 Nov 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:09 PM IST
सार
प्रयागराज के जॉर्जटाउन पुलिस ने दरभंगा कॉलोनी स्थित जनहित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक नवजात बच्ची की मौत के मामले में करीब 11 महीने बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रयागराज के जॉर्जटाउन पुलिस ने दरभंगा कॉलोनी स्थित जनहित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक नवजात बच्ची की मौत के मामले में करीब 11 महीने बाद एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता व पिता अनुराग शुक्ला ने अस्पताल की डॉ. आयुषी पांडेय, डॉ. व्यंजना पांडेय और प्रबंधक पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मेजा के अमोरा गांव निवासी अनुराग शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 16 नवंबर 2025 को पत्नी शोभा को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। 17 नवंबर को सिजेरियन ऑपरेशन से बेटी का जन्म हुआ। आरोप है कि जन्म के बाद बच्ची का टीकाकरण और समुचित जांच नहीं की गई। नाभि में संक्रमण के लक्षण दिखने और बच्ची ने दूध पीना बंद कर दिया। इसके बावजूद डॉक्टरों ने बाल रोग विशेषज्ञ को नहीं बुलाया। 19 नवंबर को उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आयोग के हस्तक्षेप पर हुआ मेडिकल बोर्ड का गठन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई न होने पर पिता ने जिलाधिकारी, सीएमओ, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग समेत विभिन्न मंचों पर गुहार लगाई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड (डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. ऋचा पांडेय) ने माता-पिता के बयान और साक्ष्य दर्ज किए। बोर्ड ने 6 अप्रैल 2026 को सौंपी अपनी जांच आख्या सौंपी इसमें नाभि संक्रमण और गंभीर सेप्टिसीमिया की पुष्टि की गई और कहा कि बच्ची को बाल रोग विशेषज्ञ की उचित देखभाल नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस की प्रतिक्रिया
जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
डॉक्टर की प्रतिक्रिया
डॉ. व्यंजना पांडेय ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उनके खिलाफ कब और कहां एफआईआर हुई है इसके बारे में पता चलने पर ही कुछ कहा जा सकता है।