{"_id":"6acc7870114060e55808c280","slug":"fir-lodged-in-hisar-against-inspector-posted-in-stf-prayagraj-for-demanding-bribe-in-liquor-smuggling-case-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'दो गाय, एक भैंस, जर्मन शेफर्ड और 35 हजार दे दो'; दरोगा ने रिश्वत में मांगा ये सब; अब हिसार में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'दो गाय, एक भैंस, जर्मन शेफर्ड और 35 हजार दे दो'; दरोगा ने रिश्वत में मांगा ये सब; अब हिसार में एफआईआर
Mon, 12 Oct 2026 12:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:25 PM IST
सार
रिश्वत मांगने के आरोप में एसटीएफ प्रयागराज में तैनात दरोगा पर हिसार में एफआईआर की गई है। शराब तस्करी के मामले में दरोगा पर दो गाय, एक भैंस, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और 35 हजार मांगने का आरोप लगा है।प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दो सितंबर 2023 को मनवीर नाम के शख्स पर अवैध शराब तस्करी की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
FIR lodged in Hisar
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रयागराज थाने में दर्ज शराब तस्करी के मामले से नाम हटाने के बदले एसटीएफ में तैनात दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह पर दो गाय, एक भैंस, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट की जांच के बाद हिसार मंडल के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हिसार जिले के ब्यानाखेड़ा गांव निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू ने 17 फरवरी 2026 को एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी। आरोप लगाया कि प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दर्ज शराब तस्करी के मामले से नाम निकलवाने के बदले दो गाय-भैंस, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और कुर्सी-मेज खरीदने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे गए।

Trending Videos
एक फरवरी को दरोगा ने फोन कर दो गाय देने को कहा था। उसने तीन फरवरी को दो गाय भेज दीं। इसके बाद नौ फरवरी को फोन कर एक गाय और एक भैंस भेजने की मांग की। मनवीर की शिकायत पर एसीबी ने जांच कर रिपोर्ट 15 जुलाई को हरियाणा के डीजी को भेजी गई। 14 अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मिलने के बाद छह अक्तूबर को दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
2023 में दर्ज हुआ था शराब तस्करी की एफआईआर
मनवीर के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दो सितंबर 2023 को अवैध शराब तस्करी की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही थी। जांच में मनवीर का नाम भी सामने आया। मामले में वांछित होने पर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ समय बाद वह जमानत पर रिहा हो गया।

दरोगा पर लटकी विभागीय कार्रवाई की तलवार
एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही इस संबंध में कोई जानकारी दी गई। हालांकि, हरियाणा में रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दरोगा पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है।