{"_id":"6a9dda53dcc4f85a9108e1b3","slug":"election-officials-and-observers-announced-for-the-ramputa-election-aligarh-news-c-2-gur1004-1060571-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रम्पुटा चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रम्पुटा चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक घोषित
विज्ञापन
आरएमपीयू।
- फोटो : Archive
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक और चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है।
चुनाव अधिकारी प्रो. महावीर सिंह छोकर प्राचार्य पीसी बागला महाविद्यालय हाथरस, प्रो. लकी गुप्ता प्राचार्या श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ और प्रो. मुकेश भारद्वाज प्राचार्य धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव की निगरानी के लिए फुपुक्टा अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।
अनुभवी शिक्षकों की चुनाव संचालन समिति
चुनाव के सुचारू संचालन के लिए आगरा विवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सदस्य पूर्व प्राचार्य प्रो. पंकज वार्ष्णेय, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. डीके गौड़, डॉ. पीके शर्मा, प्रो. ब्रजरानी, डॉ. भरत सिंह, डॉ. बीपी पांडेय होंगे। रम्पुटा अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा को चुनाव संचालन समिति का सचिव बनाया गया है। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. निशान चौहान होंगे।
विज्ञापन
आरएमपीयू से संबद्ध एटा, अलीगढ़, हाथरस और एटा के कुल 12 अनुदानित महाविद्यालय हैं। इनमें करीब 400 शिक्षक मतदाता हैं।