{"_id":"6a9f2b78a12790d9aa05ff77","slug":"eight-percent-of-scholarship-applications-rejected-divisional-commissioner-displeased-aligarh-news-c-2-1-ali1011-1062001-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्रवृत्ति के आठ फीसदी आवेदन निरस्त, मंडलायुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्रवृत्ति के आठ फीसदी आवेदन निरस्त, मंडलायुक्त नाराज
विज्ञापन
मंडलायुक्त ओपी आर्य।
- फोटो : Samvad
छात्रवृत्ति के आठ फीसदी आवेदन निरस्त होने पर मंडलायुक्त ओपी आर्य ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय से निरस्त आवेदनों का अलग-अलग ब्योरा मांगा है।
मंडलायुक्त ने सोमवार को शिविर कार्यालय में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उप निदेशक समाज कल्याण मनोज कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है। मंडलायुक्त ने विद्यालयों में छात्रवृत्ति की समय-सारणी प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के कई आवेदन अस्वीकृत होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंडल के लिए 3166 विवाह का लक्ष्य है। कासगंज में देरी पर स्पष्टीकरण मांगा गया। दिव्यांगजन पेंशन के 60,432 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई है।