फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU and Dr. Shroff's Eye Hospital to jointly strengthen eye banking

Aligarh News: एएमयू और डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल मिलकर मजबूत करेंगे नेत्र बैंकिंग

Mon, 07 Sep 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
AMU and Dr. Shroff's Eye Hospital to jointly strengthen eye banking
एएमयू। - फोटो : Archive
कॉर्निया से होने वाले अंधत्व की रोकथाम पर फोकस, प्रशिक्षित परामर्शदाता और विशेषज्ञ प्रशिक्षण से क्षमता बढ़ेगी। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान संस्थान और नई दिल्ली स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल ने नेत्र बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहयोग करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन



डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधिमंडल ने एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून, सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान और कुलसचिव प्रो. आसिम जफर से मुलाकात की। एएमयू में नेत्रदान और नेत्र बैंकिंग गतिविधियों को प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। नेत्र बैंकिंग, परामर्शदाता प्रशिक्षण, विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के लिए दोनों संस्थानों के बीच औपचारिक समझौता करने पर सहमति बनी। जल्द ही इसके लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन



आठ सितंबर तक कॉर्नियल संक्रमण की दी जानकारी

नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान संस्थान में कॉर्निया संक्रमण और कॉर्निया से होने वाले अंधत्व की रोकथाम विषय पर विशेष कार्यशाला हुई। 25 अगस्त से आठ सितंबर तक चल रही कार्यशाला में कॉर्नियल संक्रमण की पहचान, उपचार और दृष्टि हानि की रोकथाम पर जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला में डॉ. मनीषा आचार्य और राखी नथालिया ने डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से, जबकि प्रो. जिया सिद्दीकी और डॉ. मोहम्मद साकिब ने एएमयू नेत्र बैंक की ओर से सहभागिता की। आई बैंक के असिस्टेंट इंचार्ज डॉ. मोहम्मद साकिब ने बताया कि कार्यशाला में कॉर्नियल संक्रमण के निदान और उपचार पर प्रशिक्षण को विशेष महत्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed