{"_id":"6aecba27840a5c1774058126","slug":"passengers-are-unable-to-find-seats-on-trains-to-travel-home-for-diwali-and-chhath-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर जाने के लिए जोखिम भरा सफर: ट्रेन में चढ़ने को धक्का-मुक्की, दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने के लिए जोखिम भरा सफर: ट्रेन में चढ़ने को धक्का-मुक्की, दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर मुसाफिर
Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
सार
दिवाली और छठ पर घर जाना लोगों के लिए चुनाैती बन गया है। ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। कोच में भीड़ के चलते स्टेशन पर यात्रियों का चढ़ना मुश्किल हो रहा है। यात्री बोगी के गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
त्योहार पर घर पहुंचने की जद्दोजहद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए बृहस्पतिवार को यात्रियों के बीच धक्कामुक्की हुई। कोच पहले से खचाखच भरे थे। जगह नहीं मिलने पर कई यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हो गए।
बृहस्पतिवार शाम 6:45 बजे मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची तो यात्रियों की भीड़ जनरल कोच की तरफ दौड़ पड़ी। हर किसी को ट्रेन में चढ़कर सीट पाने की जल्दी थी। कोई दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था तो कोई खिड़की के सहारे जगह बनाने में जुटा था। कोच में पहले से इतनी भीड़ थी कि यात्रियों का चढ़ना मुश्किल हो रहा था। ट्रेन का ठहराव कम होने के कारण कई यात्री दरवाजे पर लटककर ही सफर करने लगे। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

Trending Videos
प्लेटफॉर्म छोटा, पीछे रह जाते हैं जनरल कोच
आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन की लंबाई कम होने के कारण लंबी ट्रेनों के सभी कोच प्लेटफॉर्म पर नहीं आ पाते। मरुधर एक्सप्रेस के जनरल कोच पीछे की तरफ रह जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को कोच तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ना पड़ता है। कई बार उन्हें पटरी की तरफ से कोच में चढ़ने की कोशिश करनी पड़ती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा मुश्किलभरी होती है। भीड़ और जल्दबाजी के बीच यात्रियों की जान पर भी खतरा बना रहता है।
आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई कम है और ट्रेन की लंबाई अधिक होने के कारण ये परेशानी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मरुधर एक्सप्रेस का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर भी दिया गया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। -संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल