फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials remained absent from stalls on first day of Seva Setu camp organized at Municipal Corporation

सेवा सेतु शिविर का ऐसा हाल: पहले दिन ही स्टाॅल से गायब अधिकारी, भटकते रहे फरियादी: मेयर से की शिकायत

Sun, 27 Sep 2026 04:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 27 Sep 2026 04:58 PM IST
सार

मेयर स्टॉलों का निरीक्षण करने लगीं तो लोगों ने शिकायत की। रामनगर चर्च रोड निवासी एमएम पाठक ने कहा कि वह अतिक्रमण की शिकायत करने तीन बार आए पर स्टॉल खाली मिले। उनकी तरह दर्जनों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Officials remained absent from stalls on first day of Seva Setu camp organized at Municipal Corporation
सेवा सेतु शिविर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को नगर निगम परिसर में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। अधिकारियों की उदासीनता से रिमझिम बारिश में भीगते हुए पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर दोपहर में लोग पहुंचे तो स्टॉल खाली मिले। 12 स्टॉलों पर कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं था। उद्घाटन के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर से लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन


निगम परिसर में शुरू हुए पांच दिवसीय शिविर में समाज कल्याण, श्रम, पुलिस, आपूर्ति, राजस्व समेत 12 विभागों के स्टॉल लगे हैं। दोपहर ढाई बजे मेयर हेमलता दिवाकर उद्घाटन करने पहुंचीं। उनसे पहले कई फरियादी पहुंच गए थे। मेयर स्टॉलों का निरीक्षण करने लगीं तो लोगों ने शिकायत की। रामनगर चर्च रोड निवासी एमएम पाठक ने कहा कि वह अतिक्रमण की शिकायत करने तीन बार आए पर स्टॉल खाली मिले। उनकी तरह दर्जनों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि 30 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक शिविर संचालित होगा। सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराने के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। इसके अलावा कर भुगतान और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, सीटीओ शिवकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो वेस्ट रंगोली रही आकर्षण
शिविर के लिए नगर निगम ने शनिवार को 75×40 फीट की विशाल जीरो-वेस्ट रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान की थीम को प्रमुखता से उकेरा गया। विशाल रंगोली में चार रंगों वाले कूड़ेदान, रीसाइकिलिंग का प्रतीक, पौधरोपण, सफाई मित्रों के योगदान समेत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न संदेशों को प्रदर्शित किया गया। इसे तैयार करने में किसी प्रकार के सिंथेटिक या रासायनिक रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया। ताजे फूलों और चूने से तैयार प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर इसे जीरो वेस्ट मॉडल के रूप में तैयार किया गया।


शिविर के दौरान बारिश शुरू हो गई थी। संभव है कि कुछ कर्मचारी मुख्य इमारत में आ गए हों। आगे से समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा। -शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed