फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janak Mahal Faces Civic Neglect: Broken Roads and Overflowing Drains Just 100 Metres Away

जनकपुरी महोत्सव 2026: जर्जर सड़कें, उफन रहीं नालियां, जहां तैयार हो रहा है जनक महल; वहां का ऐसा है हाल

Tue, 29 Sep 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

जनकपुरी में जनक महल से महज 100 मीटर दूर सड़कें जर्जर हैं और नालियां उफनने से रास्तों पर गंदा पानी जमा है। क्षेत्रीय लोगों के प्रदर्शन के बीच सपा व्यापार सभा ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर निगम के घेराव की चेतावनी दी।
 

विज्ञापन
Janak Mahal Faces Civic Neglect: Broken Roads and Overflowing Drains Just 100 Metres Away
जनकपुरी के विकास कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जनकपुरी के विकास कार्यों के लिए नगर निगम 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। लेकिन जनक महल से 100 मीटर दूर सड़कें जर्जर हैं। नालियां उफन रही हैं। गंदा पानी रास्तों में जमा है। इसके विरोध में सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सपा व्यापार सभा ने पिछड़े इलाकों के विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए।
विज्ञापन


सपा व्यापार सभा अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने कहा कि आयोजन स्थल से सटी गलियां बदहाल हैं। आरोप लगाया कि बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स को फायदा पहुंचाने के लिए पॉश इलाकों में दोबारा विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये फूंके जा रहे हैं। सपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केके नगर स्थित उमाकुंज और बाबरपुर का दौरा किया। सपाइयों ने टूटी सड़कों और जलभराव पर आक्रोश जताते हुए जनता को न्याय दिलाने के लिए नगर निगम का घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील और उमा शर्मा ने कहा कि जनक महल से मात्र 100 मीटर दूर वार्ड 88 की गली नंबर 12 से सरकारी स्कूल तक का रास्ता पूरी तरह टूटा पड़ा है। कीचड़ और गड्ढों के कारण लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के लोग रहते हैं, वहां विकास कार्य नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें परेशान किया जा रहा है। विकास केवल बिल्डरों की उन कॉलोनियों में हो रहा है, जहां इसकी जरूरत भी नहीं है। सपा नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में राघवेंद्र, सुनील, लेखराज, मनीष, राधा, पुष्पा, संतोष, उमा शर्मा, योगेश सिंह और सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed