{"_id":"6ae035d10c96327b6b08209f","slug":"governor-s-agra-visit-disrupts-traffic-commuters-stranded-for-hours-amid-security-restrictions-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्यपाल के दौरे पर आगरा की रफ्तार थमी, घंटों जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बसें; जनता रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्यपाल के दौरे पर आगरा की रफ्तार थमी, घंटों जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बसें; जनता रही परेशान
Tue, 27 Oct 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:55 AM IST
सार
राज्यपाल के आगरा दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन के चलते सिकंदरा-बोदला रोड, नेशनल हाईवे और खंदारी मार्ग समेत कई प्रमुख रास्तों पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों, कामकाजी लोगों और स्कूली बसों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, राज्यपाल का काफिला गुजरने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्यपाल के आगरा दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर की गई कड़ी सख्त नाकेबंदी आम जनता के लिए भारी मुसीबत बन गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों ट्रैफिक रोके जाने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीआईपी मूवमेंट के चलते सिकंदरा बोदला रोड, नेशनल हाइवे, खंडारी मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें एम्बुलेंस, स्कूली बसें और दफ्तर के लिए निकले कामकाजी लोग घंटों फंसे रहे।
भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के कारण लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन इसके लिए आम नागरिक की दैनिक आवाजाही को पूरी तरह ठप कर देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि महामहिम की सुरक्षा और सुगम मार्ग व्यवस्था के लिए अस्थायी रूप से यातायात डायवर्ट किया गया था। राज्यपाल का काफिला गुजरने के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया, लेकिन इसके असर से शहर की रफ्तार कई घंटों तक प्रभावित रही।