{"_id":"6a9ba72efe311ce456012cff","slug":"company-employee-accused-of-misappropriating-3-70-lakh-40-lakh-suspicious-transactions-found-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: कंपनी कर्मचारी पर 3.70 लाख के गबन का आरोप, निजी खाते में लिया भुगतान; 40 लाख का संदिग्ध लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: कंपनी कर्मचारी पर 3.70 लाख के गबन का आरोप, निजी खाते में लिया भुगतान; 40 लाख का संदिग्ध लेनदेन
Sat, 05 Sep 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:52 AM IST
सार
आगरा में एक कंपनी कर्मचारी पर पद का दुरुपयोग कर 3.70 लाख रुपये का कथित गबन करने और रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप लगा है। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है, जबकि कर्मचारी के बैंक खाते में करीब 40 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्रवाल ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन के अधिकृत प्रतिनिधि ने कंपनी के कर्मचारी शिवम गुप्ता पर पद का दुरुपयोग कर 3.70 लाख रुपये का गबन करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
प्रतिनिधि तरुण वर्मा ने बताया कि शिवम 28 नवंबर 2024 से कंपनी में इनसाइड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। मार्च 2026 के कार्यकाल के दौरान उसने कोचिंग संस्थानों को भेजी गई किताबों के भुगतान को क्यूआर कोड आदि के माध्यम से अपने निजी बैंक खाते में लिया।
ऑर्डर, भुगतान विवरण, लेखा रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डाटा में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पकड़े जाने पर शिवम ने अपने कृत्यों को स्वीकार करते हुए शपथपत्र भी दिया। उसके बैंक खाते की जांच में करीब 40 लाख रुपये का लेनदेन मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।