फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of police constable found hanging in a government residence in Agra

फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव: अवसाद में खुदकुशी की आशंका, माैत से पहले सुसाइड नोट में ये लिखा

Sat, 31 Oct 2026 11:44 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

आगरा में सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of police constable found hanging in a government residence in Agra
महिला सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज स्थित आवासीय पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में शनिवार सुबह महिला सिपाही आरती (30) का शव पंखे से लटका मिला। कमरे में बेड के पास आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है, ‘ऐसी औलाद फिर से न मिले।’ नोट में माता-पिता को छोड़कर भाई समेत अन्य लोगों के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन


उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र स्थित बिहारी खेड़ा गांव की निवासी आरती 2018 बैच की आरक्षी थीं। उनकी तैनाती एसीपी कार्यालय में थी। अविवाहित आरती करीब एक महीने से छुट्टी पर थीं। चार नवंबर को ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन वह घर जाने के बजाय पुलिस लाइन के आवास में अकेली रह रही थीं। शनिवार सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर शव मिला।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया अवसाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। कमरे में बेड के पास आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है, ऐसी औलाद फिर से न मिले। नोट में माता-पिता को छोड़कर भाई समेत अन्य लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की। उनके अनुसार आरती की किसी से बातचीत थी, जिसे लेकर परिवार के सदस्य सहमत नहीं थे। 

एक महीने की छुट्टी पर होने के बावजूद वह घर नहीं गईं और पुलिस लाइन के आवास में ही रहीं। पिछले दो दिनों से उनकी गतिविधियां अटपटी थीं और वह घर से बाहर नहीं निकल रही थीं। आरती पहले लोहामंडी थाने में तैनात रह चुकी थीं। कभी-कभी उनकी मां उनके पास रुकने आती थीं। घटना के समय मोबाइल फोन उनके पास नहीं था, वह घरवालों के पास था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। मौत के कारण और अन्य तथ्यों की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed