{"_id":"6ab77fcd226e8f154603f93c","slug":"agra-auto-set-on-fire-then-house-curtain-torched-at-midnight-accused-caught-on-cctv-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: आधी रात को ऑटो में लगाई आग, फिर घर का पर्दा जलाया; मां के शोर पर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: आधी रात को ऑटो में लगाई आग, फिर घर का पर्दा जलाया; मां के शोर पर भागे आरोपी
Sat, 26 Sep 2026 01:48 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:48 PM IST
सार
आगरा के ताजगंज में घर के बाहर खड़े ऑटो में आग लगाने के बाद आरोपियों ने दरवाजे पर लगे पर्दे में भी आग लगा दी। मां के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
ऑटो में आग
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में घर के बाहर खड़े ऑटो में आग लगाने के बाद आरोपियों ने दरवाजे पर लगे पर्दे में भी आग लगा दी। मां के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। नामजद आरोपी की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीवान जी का मोहल्ला निवासी सोनू सिंह राठौर ने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 12:40 बजे उसका ऑटो घर के बाहर खड़ा था। पड़ोसी ने ऑटो के हैंडल के पास आग लगी देख उसे सूचना दी। सोनू ने आग बुझाई। ऑटो का हैंडल जल गया। आरोप है कि इसके बाद पारस और दो अज्ञात लोग दोबारा पहुंचे और घर के बाहर पर्दे में आग लगा दी, ऑटो जलाने का भी प्रयास किया।
सोनू की मां भूरी देवी ने उन्हें देख शोर मचाया तो तीनों भाग गए। पारस की वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सोनू ने आरोप लगाया कि पारस धमकी दे रहा है कि दोबारा मौका मिलने पर ऑटो पूरी तरह जला देगा। इससे परिवार में भय है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।