आप खुद ही बेच रहे हैं अपनी पर्सनल जानकारी और आपको पता ही नहीं

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Dec 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Don't try facebook funny app like wonderapps
facebook fun

    आपका चेहरा किस सेलिब्रिटी से मिलता है? आपका जुड़वां कौन है?

    आपका कौन सा दोस्त आपकी जासूसी करता है? कौन सा दोस्त आपके लिए जान दे सकता है?कौन आपको चूमने का सपना देख रहा है? आपकी इच्छा कब होगी पूरी? आजकल साल 2018 में आपको क्या मिलेगा? काफी लोकप्रिय हो रहा है।

    विज्ञापन

    यदि आप भी फेसबुक पर इस तरह के ऐप को ट्राई करते हैं और शेयर करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करके आप अपने डाटा को बिकने के लिए बाजार में भेज रहे हैं। आपके पर्सनल डाटा का इस्तेमाल मार्केटिंग और विज्ञापन के लिए हो रहा है और बार आपके लिए यह खतरा भी बन सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे बचा सकते हैं आप अपनी पर्सनल जानकारी

    DATA
    DATA

    आपका बेशकीमती डाटा कई तरह से मार्केट में जाते हैं इनमें से प्रमुख तरीके ये दो हैं। पहला, जब आप किसी वेबसाइट पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन करते हैं और दूसरा जब आप मौज-मस्ती के लिए फेसबुक पर दूसरी साइट्स की मदद से चेक करते हैं कि आपकी शक्ल किस सेलिब्रिटी से मिलती है या फिर कौन-सा दोस्त आपसे सबसे ज्यादा नफरत करता है।

    अपने अकाउंट्स से ऐसे रिमूव करें अपना डाटा

    facebook fun
    facebook fun

    इस तरह आपका बेशकीमती डाटा मार्केट में पहुंचता है। अब सवाल है कि यदि आपने ऐसा किया है तो अब आगे क्या करना है ताकि आपका डाटा सुरक्षित रहे। तो चलिए सबसे फेसबुक पर चलते हैं। फेसबुक लॉगिन करें और सेटिंग्स में जाएं। उसके बाद बाएं तरफ दिख रहे मीनू बार में ऐप्प (Apps) पर क्लिक करें।

    अब आपको उन सभी ऐप की लिस्ट दिख जाएगी जिनके पास आपका डाटा है। ऐप के नाम पर क्लिक करके आप इन्हें हटा सकते हैं। हालांकि आपका डाटा तो पहले से ही इन ऐप के पास स्टोर हो चुका है तो अब उस ऐप वाली कंपनी पर निर्भर करता है कि आपका वह कंपनी किसी के साथ शेयर करती है या नहीं। हालांकि कई कंपनियां दावा कर ही है वे आपका डाटा स्टोर नहीं करती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें