iOS 18.4: लॉन्चिंग की टाइमलाइन आई सामने, मिलेंगे ये बड़े फीचर्स, विस्तार से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

इस पेज में अब यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अतिरिक्त AI फीचर्स और नए भाषा समर्थन "अप्रैल की शुरुआत" में उपलब्ध होंगे। इस अपडेट के साथ एपल इंटेलिजेंस को चीनी, अंग्रेजी (भारत, सिंगापुर), फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली (ब्राजील) और स्पेनिश के अलावा वियतनामी और कुछ अन्य भाषाओं का भी सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
iOS 18.4 Update for iPhone With More Apple Intelligence Features and Language Support
iOS 18.4 update timeline - फोटो : macrumors

    विस्तार

    एपल ने अपने अगले बड़े iPhone अपडेट iOS 18.4 की रिलीज टाइमलाइन की घोषणा कर दी है। यह अपडेट अप्रैल में जारी किया जाएगा और इसमें एपल इंटेलिजेंस के तहत नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, यह अपडेट एपल इंटेलिजेंस सुविधाओं की उपलब्धता को नई भाषाओं और क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा।

    iOS 18.4 की रिलीज टाइमलाइन

    आईफोन 16e के लॉन्च के बाद, जो कि एपल के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाइनअप का नया सदस्य है, कंपनी ने अपनी iOS 18 पेज को अपडेट किया है। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, इस पेज में अब यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अतिरिक्त AI फीचर्स और नए भाषा समर्थन "अप्रैल की शुरुआत" में उपलब्ध होंगे। इस अपडेट के साथ एपल इंटेलिजेंस को चीनी, अंग्रेजी (भारत, सिंगापुर), फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली (ब्राजील) और स्पेनिश के अलावा वियतनामी और कुछ अन्य भाषाओं का भी सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    iOS 18.4 में स्मार्ट Siri के लॉन्च में हो सकती है देरी

    iOS 18.4 के लॉन्च को लेकर उत्साह है, लेकिन अब तक कंपनी ने इसका डेवलपर बीटा जारी नहीं किया है। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि इस अपडेट में एपल Siri को अधिक स्मार्ट बनाएगा, जैसा कि उसने WWDC 2024 (वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस) में प्रदर्शित किया था। नई AI-पावर्ड Siri यूजर की व्यक्तिगत जानकारी और फोन स्क्रीन पर मौजूद डेटा का विश्लेषण कर संदर्भ आधारित और अधिक व्यक्तिगत उत्तर देने में सक्षम होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें