OmniHuman-1: ByteDance ने पेश किया फोटो से रियलिस्टिक वीडियो बनाने वाला एआई मॉडल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 07 Feb 2025 05:33 PM IST
सार

इस नई तकनीक के आने के बाद डीपफेक वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। यह पहचानना बेहद कठिन होगा कि वीडियो वास्तविक है या एडिट किया गया है।

विज्ञापन
ByteDance Introduced New AI Model Which Can Create Realistic Video From Photo And Audio Input
AI में बढ़ी चीन की ताकत - फोटो : AI

    विस्तार

    आपने ByteDance का नाम भले ही न सुना हो, लेकिन Tiktok से तो जरूर परिचित होंगे। Tiktok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अब एक ऐसा एआई मॉडल विकसित किया है, जिसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। इस नए मॉडल का नाम OmniHuman-1 है। यह एक मल्टीमॉडल एआई तकनीक है, जो किसी भी एकल फोटो और ऑडियो को अल्ट्रा-रियलिस्टिक वीडियो में बदल सकती है। इस तकनीक से तैयार वीडियो इतने असली लगते हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

    ByteDance का यह इनोवेशन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले, deepSeek नाम के एआई मॉडल ने भी वैश्विक स्तर पर लोगों को हैरान कर दिया था। लेकिन OmniHuman-1 की क्षमताएं इसे और भी उन्नत बनाती हैं।

    विज्ञापन

    डीपफेक को लेकर बढ़ी चिंता

    इस नई तकनीक के आने के बाद डीपफेक वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। दावा किया जा रहा है कि इस मॉडल की मदद से किसी भी फोटो को वीडियो में बदला जा सकता है और उसके साथ कोई भी ऑडियो जोड़ा जा सकता है। यह पहचानना बेहद कठिन होगा कि वीडियो वास्तविक है या एडिट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OmniHuman-1 के जरिये बनाए गए वीडियो में चेहरे के हाव-भाव और मूवमेंट्स इतने स्वाभाविक लगते हैं कि वे असली इंसान की तरह प्रतीत होते हैं। यह मॉडल सिर्फ तस्वीरों से वीडियो तैयार कर सकता है, बल्कि उसमें स्पीच और गाने भी जोड़ सकता है।

    कैसे काम करता है OmniHuman-1?

    ByteDance के अनुसार, यह मॉडल डेटा मिक्सिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जिससे यह चेहरे के हाव-भाव और एक्सप्रेशंस को पूरी बॉडी मूवमेंट के साथ जोड़ता है। यह फेशियल एक्सप्रेशंस, लिप मूवमेंट और जेस्चर को बेहद नैचुरल तरीके से प्रस्तुत करता है, जिससे तैयार वीडियो बिल्कुल वास्तविक लगता है।

    कंपनी का मानना है कि यह एआई मॉडल वर्चुअल एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन एजुकेशन में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। यह मॉडल फिल्मों, एनिमेशन, वर्चुअल टीचिंग और डिजिटल अवतारों के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकता है।

    ग्लोबल एआई रेस में चीन की बढ़त

    OmniHuman-1 को ऐसे समय में पेश किया गया है जब चीन और अमेरिका के बीच एआई की होड़ तेज हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ByteDance का यह कदम एआई में चीन के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाता है। इस अत्याधुनिक तकनीक के चलते आने वाले समय में वर्चुअल कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मीडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें