रिव्यू: क्या रियलमी बड्स वायरलेस 3 से बेहतर है Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन 2?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Sep 2023 05:09 PM IST
सार

Redmi SonicBass Wireless Earphones 2 का मुकाबला Realme Buds Wireless 3 के साथ है जिसकी कीमत 2,000 रुपये से कम है। आइए रिव्यू में जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों में बेस्ट ईयरफोन कौन-सा है?

विज्ञापन
Redmi SonicBass Wireless Earphones 2 vs Realme Buds Wireless 3 best neckband under Rs 2000 review performance
Redmi SonicBass Wireless Earphones 2 vs Realme Buds Wireless 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने कुछ दिन पहले ही अपने नए वायरलेस नेकबैंड Redmi SonicBass Wireless 2 को लॉन्च किया है। Redmi SonicBass वायरलेस 2 नेकबैंड को 9.2mm सुपर बास ड्राइवर से लैस किया गया है। इसकी कीमत 1,500 रुपये से कम है। इसका मुकाबला Realme Buds Wireless 3 के साथ है जिसकी कीमत 2,000 रुपये से कम है। आइए रिव्यू में जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों में बेस्ट ईयरफोन कौन-सा है?

    Redmi SonicBass Wireless 2 के फीचर्स और परफॉर्मेंस

    Redmi SonicBass Wireless 2
    Redmi SonicBass Wireless 2 - फोटो : Redmi

    Redmi SonicBass Wireless 2 के साथ अल्ट्रा-लाइटवेट बॉडी, फास्ट चार्जिंग, चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट, मल्टीपाइंट पेयरिंग और IPX5 वाटर रेजिस्टेंस का सपोर्ट मिलता है। ईयरफोन में डुअल माइक एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) का भी सपोर्ट है। ईयरफोन के साथ कंपनी ने 16 घंटे तक बैटरी बैकअप का दावा किया है। इसे ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसमें डुअल माइक के साथ ENC मिलता है और SBC कोडेक का सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ v5.2 है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 143 मिनट के बैकअप का दावा है। कंट्रोल के लिए इसमें बटन भी मिलते हैं। नेकबैंड के साथ आपको हेवी तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक बास मिलने वाला है।

    विज्ञापन

    Realme Buds Wireless 3 के फीचर्स और परफॉर्मेंस

    Realme Buds Wireless 3
    Realme Buds Wireless 3 - फोटो : Realme

    नेकबैंड-स्टाइल Realme बड्स वायरलेस 3 इयरफोन 13.6 मिमी डायनेमिक ड्राइवर से लैस है। ईयरफोन में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ AAC और SBC जैसे ऑडियो कोडेक्स का भी सपोर्ट है। ईयरफोन में 30 डीबी तक एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (एएनसी) का सपोर्ट है। रियलमी बड्स वायरलेस 3 में 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट और 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड के साथ आने का दावा किया गया है जो गेमर्स के लिए काम का फीचर है। ईयरफोन में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के मुताबिक, ये एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक की कॉलिंग ऑफर करते हैं। यह भी दावा है कि रियलमी बड्स वायरलेस 3 10 मिनट की चार्जिंग में 25 घंटे तक प्लेबैक देता है। कंपनी का कहना है कि इसे फुल चार्ज होने में लगभग 50 मिनट का समय लगता है। Realme Buds Wireless 3 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ स्वैट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP55 रेटिंग मिलती है। ईयरफोन में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी और गूगल फास्ट पेयर का सपोर्ट मिलता है।

    अब कुल मिलाकर देखें तो कम कीमत में रेडमी का बैंड अच्छा है लेकिन यदि आप थोड़ा और पैसा खर्च करते हैं तो आपको एक अलग डिजाइन के साथ Realme Buds Wireless 3 मिलता है। इसकी बैटरी लाइफ भी रेडमी के मुकाबले अच्छी है और 360 ऑडियो भी मिलता है। ओवरऑल अपनी-अपनी कीमत में दोनों बड्स पैसा वसूल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें