iPhone 16E Quick Review: एपल के सस्ते आईफोन में आपको क्या मिलता है?

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

iPhone 16E के साथ 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर रेटिना XDR और OLED है। इस पर सिरेमिक शील्ड का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्से की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। धूप में परेशानी नहीं होती है। iPhone 16E को लेकर एपल ने कहा है कि यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया फोन है।

विज्ञापन
iPhone 16E Quick Review in hindi price in India camera sample and full specifications
iPhone 16E Quick Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iPhone 16E को लॉन्च किया है जो कि iPhone 16 सीरीज का नया मेंबर है। iPhone 16E की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। iPhone 16E को लेकर एपल ने कहा है कि यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया फोन है और भारत में बिकने वाले सभी iPhone 16E मेड इन इंडिया ही होंगे। iPhone 16E की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी गई है। इस एंट्री लेवल आईफोन में एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे भी फीचर्स हैं जो iPhone 16 सीरीज के प्रीमियम मॉडल में हैं। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कि पहली नजर में iPhone 16E कैसा है?

    iPhone 16E Quick Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    iPhone 16E design
    iPhone 16E design - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 16E के साथ 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर रेटिना XDR और OLED है। इस पर सिरेमिक शील्ड का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्से की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। धूप में परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर और हैप्टिक टच भी मिलता है। डिजाइन की बात करें तो यह राउंड कॉर्नर वाला फोन है।

    विज्ञापन
    iPhone 16E Quick Review: एपल के सस्ते आईफोन में आपको क्या मिलता है?

    डिस्प्ले के साथ एक नॉच मिलता है जो कि डायनेमिक नहीं है यानी इसके साथ आपको नॉन डायनेमिक नॉच डिस्प्ले मिलती है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। बैक पैनल पर एक लेंस है और फ्लैश लाइट दी गई है। इसमें एक्शन बटन दिया गया है जो कि लेफ्ट में है और वॉल्यूम के साथ पावर बटन राइट में हैं। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रील है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 16E Quick Review: कैमरा

    iPhone 16E
    iPhone 16E - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 16E में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जो F/1.6 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, हाईब्रिड फोकस पिक्सल और सुपर हाई रिजॉल्यूशन (24 मेगापिक्सल, 48 मेगापिक्सल) फोटोज का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 10 एक्स डिजिटल जूम भी मिलता है। लेंस पर सफायर क्रिस्टल का कवर भी है। iPhone 16E के साथ कैमरे के वो सारे फीचर्स मिलते हैं जो कि iPhone 16 सीरीज के रेगुलर मॉडल के साथ हैं। फोन में स्पेशल नाइट मोड के अलावा फोटोग्राफिक्स स्टाइल्स मिलते हैं जो कि iPhone 16 सीरीज का एक्सक्लूसिव फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें