फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs China Hockey Live Score: Asian Champions Trophy IND vs China Hockey Match Today Result

भारत ने चीन को 5-2 से कैसे दी मात?: हरमनप्रीत से जुगराज तक, किसने कब दागे गोल; टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत

Thu, 29 Oct 2026 08:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

  • एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
  • हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल दागा।

विज्ञापन
India vs China Hockey Live Score: Asian Champions Trophy IND vs China Hockey Match Today Result
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 5-2 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम इंडिया ने मुकाबले में दमदार खेल दिखाया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की ओर से सुखजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल दागा। चीन की ओर से यांग पेंग और चेन चोंगकोंग ने गोल किए।
विज्ञापन


पहला क्वार्टर: सुखजीत सिंह ने दिलाई बढ़त
भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। टीम को 12वें मिनट में सफलता मिली, जब सुखजीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर में चीन ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। शुरुआती 15 मिनट का खेल समाप्त होने तक भारत 1-0 से आगे था।
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर: चीन ने की बराबरी, हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त
दूसरे क्वार्टर में चीन ने वापसी की कोशिश तेज कर दी। 17वें मिनट में उसे पेनल्टी के जरिए गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इसके बाद 22वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर यांग पेंग ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने जल्द ही जवाब दिया। 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर: भारत ने दागे दो गोल, चीन ने भी की वापसी
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। 30वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल दागकर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 33वें मिनट में सुखजीत सिंह ने अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। हालांकि, चीन ने भी जवाबी हमला किया। 35वें मिनट में चेन चोंगकोंग ने पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 4-2 कर दिया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत दो गोल की बढ़त बनाए हुए था।


चौथा क्वार्टर: जुगराज सिंह ने दागा पांचवां गोल
आखिरी क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपनी लय बरकरार रखी। 46वें मिनट में जुगराज सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत की बढ़त 5-2 कर दी। इसके बाद चीन ने स्कोर का अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए। आखिरी सीटी बजने तक भारत ने 5-2 की बढ़त कायम रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed