फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 6 Athletics Winner Result Shot Put to Hammer Throw Highlights

एशियाड: इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में जीता ऐतिहासिक कांस्य, 10 हजार मी. में गुलवीर को रजत, महिला शॉटपुट में भी पदक

Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

पोल वॉल्ट में भारत को पहली बार एशियाड में पदक मिला। भारतीय पुरुष एथलीट गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि महिला शॉट पुट में मनप्रीत कौर को कांस्य पदक जीता। आज एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। आइए जानते हैं कौन जीता और किस वर्ग में भारत पदक से चूक गया।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 6 Athletics Winner Result Shot Put to Hammer Throw Highlights
एथलेटिक्स - फोटो : Athletics Federation of India

विस्तार

भारतीय एथलीटों का एशियन गेम्स 2026 में पदक लाने का सिलसिला जारी रहा। पुरुष 10 हजार मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने रजत पदक दिलाया, जबकि महिला शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, बरानिका इलांगोवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिला दिया। हालांकि, पुरुष 100 मीटर वर्ग में निराश हाथ लगी क्योंकि दोनों भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। आइए जानते हैं एशियाड के छठे दिन एथलेटिक्स स्पर्धा में भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन कैसा रहा है...
विज्ञापन

पहली बार पोल वॉल्ट में आया पदक
बरानिका इलांगोवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया। यह पहली बार है जब एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत को पदक मिला है। इस तरह बरानिका ने इतिहास रच दिया है। बरानिका की इस उपलब्धि ने नागोया में भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और यादगार अध्याय जोड़ा। बरानिका ने 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। दोनों के एक समान की विफल प्रयास भी रहे। इसके बाद इन दोनों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक देने का फैसला किया गया। एक अन्य भारतीय सिंधूश्री गणेशा एक भी सफल प्रयास नहीं ले सकीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत को मिला पदक, कृष्णा चूकीं
मनप्रीत ने 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। मनप्रीत के पास आगे बढ़ने का मौका था, लेकिन उनका आखिरी प्रयास फाउल रहा जिस कारण उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। भारत की एक अन्य एथलीट कृष्णा मेनन 16.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक क्रमश: चीन की झी जिआयुआन (19.40 मीटर) और झांग लिनरू (18.14 मीटर) ने जीता। पटियाला की रहने वाली 36 वर्षीय मनप्रीत का पिछला बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन 2023 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक था। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18.06 मीटर है, जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था।
विज्ञापन

पदक का रंग बदलने में सफल रहे गुलवीर
भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुष 10000 मीटर में रजत पदक जीत लिया। गुलवीर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और 28:29.38 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 2,000 मीटर की दूरी शेष रहने पर भी मेडल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के बाद गुलवीर ने बेहद मुश्किल आखिरी दौर में भी अपना संयम बनाए रखा और यादगार पोडियम फिनिश हासिल करते हुए भारत के लिए एक और एथलेटिक्स मेडल जीता। भारत के लंबी दूसरी के धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों के अपने कांस्य को रजत में बदला। हांग्झू में पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले गुलवीर बहरीन के बिरहानु बालेयू से पीछे रहे जिन्होंने 28 मिनट 27.51 सेकेंड में स्वर्ण पदक जीता। बहरीन के अलबर्ट किप्टो को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 28 मिनट 34. 18 सेकेंड का समय निकाला। गुलवीर ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीता था।

फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके गुरिंदरवीर-अनिमेश
पुरुष 100 मीटर में भारत को निराशा मिली है और दोनों भारतीय फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके हैं। गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेश कुजुर सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सके। गुरिंदरवीर ने 10.32 सेकेंड का समय लिया और वह ओवरऑल 11वें स्थान पर रहे। वहीं, अनिमेश 10.38 सेकेंड का समय लेकर ओवरऑल 18वें स्थान पर रहे। इन दोनों का ही प्रदर्शन फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। गुरिंदरवीर और अनिमेश से पदक लाने की काफी उम्मीद थी, लेकिन इन्होंने निराश किया।

हेप्टाथलान में नहीं आया पदक
महिला हेप्टाथलान में भारत को निराशा मिली है और अनामिका केए और पूजा पदक नहीं जीत सकी हैं। पूजा ने 800 मीटर में 2:16.43 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर फिनिश किया, जबकि अनामिका 2:18.06 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, उनके ये प्रयास भी ओवरऑल स्टैंडिंग में पदक लाने के लिए काफी नहीं रहे। महिला हेप्टाथलान में पूजा छठे और अनामिका सातवें स्थान पर रहीं।

किरण-प्राची और विशाल फाइनल में
भारतीय एथलीट किरण पहल ने महिला 400 मीटर के फाइनल में जगह बना ली। किरण ने 53.44 सेकेंड का समय लिया और वह अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की क्वार्टर-मिलर धाविका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की दौड़ में खुद को शामिल कर लिया है। अब उनकी नजरें पोडियम पर जगह बनाने की होगी। किरण के बाद प्राची ने भी महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बनाई। प्राची अपनी हीट में 53.46 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और सीधे क्वालिफाई करने से चूक गईं। हालांकि, वह ओवरऑल प्लेस के आधार पर क्वालिफाई करके फाइनल में पहुंच गईं। सभी धावकों में वह कुल मिलाकर छठे स्थान पर रहीं। अब मेडल की दौड़ में भारत के दो प्रतिनिधि होंगे। वहीं, विशाल टीके ने पुरुष 400 मीटर के फाइनल में जगह बना ली है। विशाल 45.27 सेकेंड का समय लेकर अपनी हीट में पहले स्थान पर रहे और सीधे क्वालिफाई करने में सफल रहे। विशाल अब इस फॉर्म में पदक मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे।

हैमर थ्रो में नहीं मिला पदक
भारत को एथलेटिक्स की हैमर थ्रो स्पर्धा में निराशा मिली। भारत को दोनों एथलीट पदक अपने नाम नहीं कर सके। दमनीत सिंह 67.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवें और प्रवीण कुमार 65.24 मीटर के साथ 11वें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed