फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 'Tai' and 'Bhai' vocal about stalled projects in Indore, while other public representatives remain sil

Indore: इंदौर में अटके प्रोजेक्टों को लेकर ताई और भाई मुखर, लेकिन दूसरे जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी

Fri, 24 Jul 2026 01:39 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 24 Jul 2026 01:39 PM IST
सार

इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन अब एक ही सुर में नजर आ रहे हैं। दोनों ने मुख्यमंत्री  को पत्र लिखकर शहर की उपेक्षा पर सवाल उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रोजेक्ट अब भी अटके हुए हैं। 

विज्ञापन
Indore: 'Tai' and 'Bhai' vocal about stalled projects in Indore, while other public representatives remain sil
दोनों नेता उठा चुके है इंदौर के मुद्दे। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में ताई और भाई के नाम से पहचाने जाने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की राजनीतिक अदावत लंबे अरसे तक चर्चा में रही, लेकिन अब दोनों इंदौर के विकास कार्यों में पिछड़ने को लेकर एक साथ आवाज उठा चुके है।शहर के मुद्दे पर दोनों के सुर एक है।

विज्ञापन

दोनों ने मुख्यमंत्री को अपनी बेबाक शैली में पत्र लिखे और अफसरों को भी निशाने पर लिया, लेकिन शहर के अन्य जनप्रतिनिधि इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि इंदौर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सांसद और मेयर भी भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन इंदौर की आवाज एक साथ नहीं उठाई गई। हालांकि, जो मुद्दे ताई और भाई ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजे पत्र में उठाए, उस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अभी भी प्रदेश सरकार की तरफ से जमीन मिलने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं और न ही मेट्रोपॉलिटन एरिया में इंदौर के नाम को पहले रखने की कवायद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन कामों में पिछड़ा इंदौर

  • इंदौर का मास्टर प्लान 2021 में खत्म हो चुका है। पांच साल बाद भी नया मास्टर प्लान घोषित नहीं हुआ।
  • दूसरे शहरों में प्राधिकरण अध्यक्षों की नियुक्तियां हो गईं, इंदौर में इसके लिए घोषणा नहीं हो पाई। एल्डरमैन भी नियुक्त नहीं हो पाए।
  • इंदौर में नए रेलवे स्टेशन का काम अचानक रोक दिया गया। नई ट्रेनें भी इंदौर को कम मिल रही हैं।
  • सिंहस्थ मद में इंदौर के लिए राशि आवंटित नहीं हुई, जबकि 12 साल पहले सिंहस्थ के समय काफी काम इस मद में हुए थे।

यह लिखा था पत्र में विजयवर्गीय ने

विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को 20 जून को पत्र लिखा था, जिसमें इंदौर के अधूरे प्रोजेक्टों को लेकर उन्होंने लिखा कि इंदौर के विकास की गति बढ़ाना तो दूर, उसे न्यायोचित हक भी नहीं मिल पा रहा है। मास्टर प्लान जारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मेट्रोपॉलिटन एरिया के नोटिफिकेशन में इंदौर के बजाय उज्जैन का नाम पहले लिखे जाने पर भी आपत्ति दर्ज कराई।

ताई ने कहा, क्या इंदौर को अनाथ समझ लिया

ताई ने हाल ही में रेल प्रोजेक्टों को लेकर मुखरता से अपनी बात रेलवे जीएम को लिखे पत्र में रखी। उन्होंने कहा कि लगता है, रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया है। जो गाड़ियां मंजूर हो चुकी हैं, उन्हें चलाया नहीं जा रहा है। इसके अलावा महाजन ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन देने की मांग दोहराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed