{"_id":"6accc91c1a5b6bb83f0a993d","slug":"summerhills-ravana-will-be-bigger-than-jakhus-a-50-foot-tall-effigy-will-be-moved-shimla-news-c-19-sml1002-802361-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू से बड़ा होगा समरहिल का रावण, 50 फुट ऊंचा पुतला चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू से बड़ा होगा समरहिल का रावण, 50 फुट ऊंचा पुतला चलेगा
विज्ञापन
दशहरे पर समरहिल में होगा पुतले का होगा दहन, जाखू में 45 और संकटमोचन में 35 फुट ऊंचा होगा पुतला
शहर में 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा दशहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में दशहरे पर समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन होगा। बाहरी राज्यों से आए कारीगर 50 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार करने में जुटे हैं। इसके साथ ही कुंभकरण का 45 फुट और मेघनाद का 40 फुट ऊंचा पुतला भी बनाया जा रहा है।
वहीं जाखू स्थित हनुमान मंदिर में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा। यहां मेघनाद का 40 फुट और कुंभकरण का 35 फुट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। दहन से पहले आतिशबाजी की जाएगी। मंदिर में दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जाखू मंदिर को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है। इसके अलावा गेंदे के फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की जाएगी। संकटमोचन मंदिर में रावण का 35 फुट और कुंभकरण तथा मेघनाद के 30-30 फुट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे। समरहिल में पुतले वहीं तैयार किए जा रहे हैं, जबकि संकटमोचन और जाखू मंदिर के लिए पुतले संकटमोचन में बनाए जा रहे हैं। इन्हें तैयार करने के लिए पंजाब के मोगा से शहनवाज के नेतृत्व में 18 कारीगरों की टीम आई है। इसके अलावा, रामनगर में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
शहर में 20 अक्तूबर को विभिन्न स्थानों पर दशहरे का आयोजन होगा। इस दिन भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, गणपति और बजरंगबली की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है।जाखू मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल जाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद हवन किया जाएगा। सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।