फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla tourist footfall low on weekend tourism businesses disappointed

हिमाचल: राजधानी शिमला में वीकेंड पर भी सैलानियों की कमी, पर्यटन कारोबारी मायूस

Mon, 14 Sep 2026 01:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 14 Sep 2026 01:04 PM IST
सार

राजधानी शिमला में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार में तेजी नहीं आ सकी। पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों से आए पर्यटकों ने शिमला, कुफरी और नालदेहरा का रुख किया, लेकिन संख्या कम रहने से पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल नहीं दिखी। होटलों में करीब 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। कारोबारी अब त्योहारी और आगामी पर्यटन सीजन से बेहतर कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन
shimla tourist footfall low on weekend tourism businesses disappointed
शिमला के रिज मैदान पर रविवार को घूमते सैलानी व स्थानीय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में वीकेंड पर भी पर्यटकों की संख्या कम रही। इस कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अपेक्षित चहल-पहल देखने को नहीं मिली। मालरोड, रिज मैदान और कुफरी में रविवार को कम भीड़ रही। पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल कारोबारी, दुकानदार और अन्य व्यवसायी सैलानियों की कम आमद से मायूस नजर आए।

विज्ञापन

वीकेंड पर शिमला घूमने के लिए ज्यादातर पर्यटक पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों से पहुंचे। इन पर्यटकों ने शिमला के साथ कुफरी और नालदेहरा का रुख किया। रविवार शाम को अधिकांश पर्यटक अपने-अपने राज्यों के लिए लौट गए। बाहरी राज्यों से पर्यटकों की सीमित संख्या में आमद होने के कारण शहर के पर्यटन कारोबार में तेजी नहीं आ सकी।

विज्ञापन

होटल कारोबारियों के अनुसार इस वीकेंड पर होटलों में करीब 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। पर्यटन सीजन के दौरान जहां होटल और अन्य पर्यटन कारोबारियों को अच्छी कमाई की उम्मीद रहती है, वहीं ऑफ सीजन में पर्यटकों की संख्या घटने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। शहर में पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब आगामी पर्यटन सीजन और त्योहारी छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शिमला में इस समय पर्यटन का ऑफ सीजन चल रहा है। वीकेंड पर होटलों में करीब 20 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी रही। ज्यादातर पर्यटक आसपास के राज्यों से आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।

बता दें कि शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में सात सौ से अधिक होटल संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा लगभग इतने ही बेड एंड ब्रेकफास्ट यानी बीएंडबी भी चल रहे हैं। पर्यटन पर निर्भर इन कारोबारियों के लिए पर्यटकों की कम आमद चिंता का विषय बनी हुई है। होटल, टैक्सी, रेस्तरां, दुकानदार और अन्य पर्यटन व्यवसायी बेहतर सीजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed