फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla mall road woman assault video husband fir

शिमला: मालरोड पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पति के खिलाफ एफआईआर; पुलिस जांच जारी

Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
सार

Shimla Mall Road Assault Case: शिमला के मालरोड पर महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया। पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग दर्ज कर महिला और वीडियो में दिखाई दे रहे पुरुष से पूछताछ की गई। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने वीडियो समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
shimla mall road woman assault video husband fir
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मालरोड पर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिमला पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। 23 सितंबर को प्रसारित हुए वीडियो में एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी तस्दीक कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार सत्यापन के बाद पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 126/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79 और 115(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने खुद को बताया पति-पत्नी
जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष की पहचान की गई। दोनों को पुलिस थाना सदर शिमला में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने स्वयं को पति-पत्नी बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह मई महीने में हुआ था और वे पहली बार शिमला घूमने आए थे।
विज्ञापन


महिला के बयान दर्ज, वीडियो भी सुरक्षित
पुलिस ने महिला से घटना के संबंध में अलग से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। इसके साथ ही वायरल वीडियो को सुरक्षित करते हुए मामले से जुड़े आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं। पुलिस घटनास्थल की भी तस्दीक कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार अब तक सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मोहाली, पंजाब निवासी अनमोल खोसला को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत पाबंद किया गया है। उसके खिलाफ दर्ज अभियोग में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले घटना से जुड़े अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed