फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh: CM Sukhu makes a major statement—Cabinet expansion soon; ministerial portfolios will also be

हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, मंत्रियों के विभाग भी बदलेंगे

Mon, 21 Sep 2026 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने नए कार्यालय को लेकर कहा कि यह किसी व्यक्ति का निजी कार्यालय नहीं है। 15 से 20 साल बाद जब विपक्ष का कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो यही कार्यालय उनके भी काम आएगा। यह कोई उनका घर नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh: CM Sukhu makes a major statement—Cabinet expansion soon; ministerial portfolios will also be
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में सीएम के नए कार्यालय के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने नए कार्यालय को लेकर कहा कि यह किसी व्यक्ति का निजी कार्यालय नहीं है। 15 से 20 साल बाद जब विपक्ष का कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो यही कार्यालय उनके भी काम आएगा। यह कोई उनका घर नहीं है। उन्होंने तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों का आभार जताया।

विज्ञापन

विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना किसी सोच-समझ के करीब 1,000 करोड़ रुपये की इमारतें बना दीं। इनमें से आज कई खाली पड़ी हैं। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक जयराम ठाकुर सरकार के दौरान आरडीजी के रूप में भाजपा सरकार को 60 हजार करोड़ रुपये अधिक मिले। उन्होंने सवाल उठाया कि छठे वेतन आयोग को लागू करने के बाद कर्मचारियों का 10 हजार करोड़ रुपये का एरियर क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशाऊ बांध परियोजना पर पीएम का कोई हस्तक्षेप नहीं था: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं था। यह राज्यों के अधिकारियों और मंत्रिमंडल के सदस्यों की बैठक का विषय था। जयराम ठाकुर सरकार के समय किए समझौते को मौजूदा सरकार ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एक सुर में तय किया कि हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी हिमाचल का पक्ष प्रमुखता से रखा गया। अगर जयराम ठाकुर की सरकार होती तो उत्तराखंड के साथ हुए समझौते की तरह हिमाचल के साथ भी समझौता हो जाता।

विज्ञापन

मंडी में पांच सीटों तक सिमट जाएगी भाजपा
मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि मंडी जिले में भाजपा बमुश्किल पांच सीटों तक सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक भाजपा पांच गुटों वाली पार्टी थी, लेकिन अब गुटबाजी और बढ़ गई है। भाजपा में गुटों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। सुक्खू ने कहा कि सोलन और सिरमौर जिलों में कांग्रेस कई सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे, कांग्रेस की स्थिति में आशातीत सुधार होता जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed