{"_id":"6b092f08b88cc2eaff0cbb17","slug":"himachal-mid-day-meal-workers-honorarium-5500-ten-months-order-2026-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मिड-डे मील वर्करों को अब 10 महीने में मिलेगा 55 हजार मानदेय, 12 महीने वाली व्यवस्था खत्म; आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मिड-डे मील वर्करों को अब 10 महीने में मिलेगा 55 हजार मानदेय, 12 महीने वाली व्यवस्था खत्म; आदेश जारी
Fri, 27 Nov 2026 12:50 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:50 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्परों के मानदेय भुगतान को लेकर शिक्षा निदेशालय ने 27 नवंबर को नए निर्देश जारी किए हैं। अब सालाना 55 हजार रुपये का मानदेय 12 महीनों के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों में पहले की व्यवस्था के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक कम हेल्परों को अब साल में 12 महीने के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों का ही मानदेय मिलेगा। शिक्षा निदेशालय ने सालाना 55 हजार रुपये के मानदेय को 12 समान किस्तों में बांटकर देने के अपने पूर्व आदेश को वापस ले लिया है। कुक कम हेल्परों की ओर से उठाई गई मांग के बाद निदेशालय ने 27 नवंबर को इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
निदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को जारी पत्र में कहा गया है कि 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। उस आदेश में प्रत्येक कुक कम हेल्पर को सालाना स्वीकृत 55 हजार रुपये का मानदेय 10 महीने के बजाय 12 समान मासिक किस्तों में देने के निर्देश दिए गए थे। अब पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। नए निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक कुक कम हेल्पर को 10 शैक्षणिक महीनों तक हर महीने 5500 रुपये मिलेंगे।
| मानदेय का विवरण | मासिक राशि | 10 महीने की कुल राशि |
|---|---|---|
| केंद्र और राज्य का हिस्सा (900:100) | ₹1,000 | ₹10,000 |
| राज्य सरकार का अतिरिक्त टॉप-अप | ₹4,500 | ₹45,000 |
| कुल मानदेय | ₹5,500 | ₹55,000 |
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें केंद्र और राज्य की मूल योजना के तहत 4500 रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने वाले अतिरिक्त टॉपअप के 1000 रुपये शामिल हैं। इस तरह सालाना कुल मानदेय 55 हजार रुपये ही रहेगा। निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों प्रारंभिक शिक्षा को भी इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की प्रति मिडडे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) को भी सूचना के लिए भेजी गई है।
