फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hillside slips again on Sanjauli-Dhalli bypass; debris reaches the road.

Shimla News: संजौली-ढली बाईपास पर फिर दरकी पहाड़ी, सड़क तक आया बलबा

Wed, 07 Oct 2026 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Hillside slips again on Sanjauli-Dhalli bypass; debris reaches the road.
भूस्खलन से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

जेसीबी से मलबा, पत्थर हटाकर 15 मिनट में बहाल की सड़क
विभाग बोला, चट्टानी परत ढीली होने से हुआ भूस्खलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली-ढली बाईपास पर चलौंठी और ढली के बीच बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय पहाड़ी की ओर कोई वाहन पार्क नहीं था और न ही कोई व्यक्ति वहां मौजूद था।
घटना का एक स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहाड़ी का मलबा सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिरा है, जबकि वाहन दूसरी ओर पार्क किए गए थे। भूस्खलन के कारण करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। मौके पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी की मदद से पत्थर और मलबा हटाकर यातायात दोनों तरफ से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से ही सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को पूरी तरह हटाया, जिसके बाद सड़क को डबल लेन यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि पहाड़ी का स्ट्रेटा (चट्टानी परत) ढीला हो गया है। इसके चलते यहां दूसरी बार भूस्खलन हुआ है। उन्होंने स्थानीय लोगों और सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से कभी भी पत्थर गिरकर सड़क तक आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed