फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   COLS training provided to nursing staff

Shimla News: नर्सिग स्टाफ को दिया सीओएलएस प्रशिक्षण

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
COLS training provided to nursing staff
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और वार्ड अटेंडेंट को कम्प्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट (सीओएलएस) का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी दी गई। विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर एनेस्थीसिया विभाग की ओर से यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय सूद ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्त्वपूर्ण होते हैं। समय पर प्रभावी चेस्ट कंप्रेशन शुरू करने से मरीज के जीवित बचने की संभावना बढ़ सकती है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अजय सूद, प्रो. दारा नेगी, प्रो. रमेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कार्तिक स्याल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकिता चौहान और डॉ. आतिश दीपांकर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article