फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: 18 month old girl drowns in a bucket full of water in the bathroom

बिलासपुर: बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबी डेढ़ साल की बच्ची, चिकित्सकों ने जांच के बाद घोषित किया मृत

Wed, 23 Sep 2026 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के भराड़ी कस्बे में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।  बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गई थी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह पानी से भरी बाल्टी में अचेत अवस्था में मिली। 

विज्ञापन
Bilaspur: 18 month old girl drowns in a bucket full of water in the bathroom
डूबने से माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी कस्बे में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गई थी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह पानी से भरी बाल्टी में अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तुरंत भराड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार भराड़ी कस्बे में दर्जी का काम करने वाले जाहिद अंसारी निवासी गांव व डाकघर श्रीनगर, तहसील पीरपैंती, जिला भागलपुर, बिहार मंगलवार शाम परिवार के साथ कमरे में था। परिवार के सदस्य घरेलू कामकाज में व्यस्त थे। इसी दौरान करीब सात बजे उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी खेलते-खेलते बाथरूम की ओर चली गई। ।

विज्ञापन

कुछ समय बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरी हुई मिली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची को तुरंत बाल्टी से बाहर निकाला गया और परिजन उसे उपचार के लिए भराड़ी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना हादसा प्रतीत हो रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed