फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan roadways 16 crore revenue loss fake ticket revenue theft special checking

राजस्थान: रोडवेज को 16 करोड़ का घाटा, फर्जी टिकट की शिकायतों के बाद 10 सितंबर तक चेकिंग

Tue, 08 Sep 2026 03:56 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 08 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज को अगस्त के पहले 26 दिनों में पिछले साल की तुलना में करीब 16 करोड़ रुपये कम आय हुई। रक्षाबंधन के दौरान आय बढ़ने के साथ फर्जी टिकट की शिकायतें सामने आने पर रोडवेज प्रशासन ने 10 सितंबर तक विशेष चेक पोस्ट लगाकर बसों और टिकटों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
rajasthan roadways 16 crore revenue loss fake ticket revenue theft special checking
राजस्थान रोडवेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान रोडवेज को आय में आई कमी के कारण अगस्त महीने के दौरान लगभग 16 करोड़ रुपये के घाटे का सामना करना पड़ा है। 1 से 26 अगस्त के बीच रोडवेज की कुल आय 146.26 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जबकि बीते वर्ष इसी समान अवधि में रोडवेज को 162.27 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। इस तरह अगस्त के शुरुआती 26 दिनों में ही रोडवेज की आय में करीब 16 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


फर्जी टिकटों की शिकायत से बढ़ी चिंता
हालांकि, 27 अगस्त के बाद स्थिति में सुधार हुआ और रक्षाबंधन के त्योहार के चलते रोडवेज की आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी दौरान आय बढ़ने को लेकर परिचालकों पर फर्जी टिकट काटने के गंभीर आरोप भी सामने आए। यात्रियों से राजस्व प्राप्ति और आय में वृद्धि के बीच फर्जी टिकट की शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने राजस्व रिसाव को रोकने के लिए व्यवस्था में सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस में यात्री कितने और टिकट कितने? मौके पर होगा मिलान
रोडवेज प्रशासन ने 10 सितंबर तक विभिन्न निर्धारित स्थानों पर विशेष चेक पोस्ट स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। चेक पोस्ट के माध्यम से मार्गों पर चलने वाली बसों की नियमित जांच की जाएगी। जांच के दौरान बस में मौजूद यात्रियों की संख्या और परिचालक द्वारा काटे गए टिकटों का आपस में मिलान किया जाएगा। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि बस में सवार सभी यात्रियों के टिकट काटे गए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 5,393 वार्डों में पहले चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

राजस्व चोरी मिली तो परिचालक पर होगी कड़ी कार्रवाई
रोडवेज प्रशासन की ओर से चेकिंग व्यवस्था को सख्त करने का उद्देश्य राजस्व चोरी और फर्जी टिकट के मामलों पर अंकुश लगाना है। जांच के दौरान यदि राजस्व चोरी या फर्जी टिकट काटने का कोई मामला सामने आता है, तो संबंधित परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेष चेक पोस्ट के जरिए रोडवेज की बसों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और टिकट व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed