{"_id":"6a8c2343804e3ae8cd071510","slug":"pratapgarh-news-thief-steals-jewelry-worth-10-lakh-in-just-4-seconds-cctv-captures-the-crime-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में शातिर चोर का कारनामा: महज 4 सेकंड में दुकान से 10 लाख के जेवर ले उड़ा बदमाश, CCTV में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में शातिर चोर का कारनामा: महज 4 सेकंड में दुकान से 10 लाख के जेवर ले उड़ा बदमाश, CCTV में कैद वारदात
Mon, 24 Aug 2026 04:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:26 PM IST
सार
सोने की चेन खरीदने के बहाने दुकान में घुसा बदमाश देखते ही देखते करीब 10 लाख के गहने लेकर गायब हो गया। सिर्फ 4 सेकंड में पूरी हुई ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धरियावाद क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से शातिर बदमाश मात्र 4 सेकंड में करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना रविवार रात करीब 7:30 बजे की है, जब बदमाश गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और दुकानदार को मोबाइल फोन में उलझाकर आभूषण लेकर चंपत हो गया। पीड़ित सर्राफा कारोबारी जुगल दोशी ने इस संबंध में धरियावाद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रेकी कर बिछाया था जाल
पद्मावती ज्वेलर्स के मालिक जुगल दोशी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी धरियावाद निवासी आरिफ खान घटना से एक दिन पहले यानी शनिवार को भी उनकी दुकान पर आया था। आरोपी ने 1.25 लाख रुपये के बजट में सोने की चेन दिखाने के लिए कहा था। जब उसे चेन दिखाई तो आरोपी ने किसी को दिखाने का बहाना बनाकर मोबाइल फोन से चेन की फोटो खींच ली। कुछ देर रुकने के बाद उसने कहा कि फोटो भेजने पर भी सामने से कोई जवाब नहीं आ रहा है, इसलिए वह अगले दिन दोबारा आएगा। इसके बाद वह दुकान से चला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 200 समन्वयकों की जम्बो सूची जारी की, जयपुर बीजेपी में 2500 से ज्यादा दावेदार
विज्ञापन
ध्यान भटकाकर आभूषण ले उड़ा
रविवार रात करीब 7:30 बजे आरोपी आरिफ खान फिर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकान पर केवल जुगल दोशी अकेले थे। आरोपी ने दुकानदार से 4 से 5 सोने की चेन निकालने को कहा। इस दौरान आरोपी ने फोटो भेजने और हर चेन की कीमत पूछने के बहाने कारोबारी को अपने फोन में उलझाए रखा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान भटका, आरोपी टेबल पर रखी लगभग 56 से 58 ग्राम की सोने की चेनें और ब्रेसलेट समेटकर 4 सेकंड में दुकान से फरार हो गया। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई है और पुलिस की टीमें गठित कर सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश की जा रही है।