{"_id":"6a8d0c430db2b9c17504aa57","slug":"kotputli-news-accused-in-serious-crime-eluding-police-for-16-months-narayanpur-police-finally-arrest-him-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli News: 16 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म का आरोपी, नारायणपुर पुलिस ने शिकंजे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli News: 16 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म का आरोपी, नारायणपुर पुलिस ने शिकंजे में लिया
Tue, 25 Aug 2026 09:00 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:00 AM IST
सार
करीब 16 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपी आखिरकार गिरफ्त में आ गया। नारायणपुर पुलिस ने अजबपुरा निवासी आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से फरारी के दौरान के ठिकानों और मामले से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
16 महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब 16 महीने से फरार चल रहे आरोपी को नारायणपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजबपुरा निवासी कमलेश के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे मामले से जुड़े घटनाक्रम और फरारी के दौरान उसके ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला गंभीर होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Baran News: स्कूल परिसर में अशोभनीय हरकत भारी पड़ी, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, दो कार्मिकों पर गिरी गाज
विज्ञापन
जिले में लंबे समय से फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी सतवीर सिंह के निर्देश पर नारायणपुर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की थी। पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।