{"_id":"6abcd0328d7f5e71db0a1595","slug":"kota-rural-kanwas-sdm-court-woman-father-assault-family-dispute-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: एसडीएम कोर्ट में महिला और पिता पर हमला, कार से पीछा कर पहुंचे पति समेत चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: एसडीएम कोर्ट में महिला और पिता पर हमला, कार से पीछा कर पहुंचे पति समेत चार लोगों पर केस
Wed, 30 Sep 2026 02:33 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:33 PM IST
सार
कोटा ग्रामीण के कनवास थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में महिला और उसके पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कार से पीछा कर कोर्ट परिसर में दोनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा ग्रामीण के कनवास थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एसडीएम कोर्ट परिसर के भीतर महिला और उसके पिता से लात-घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। कार से पीछा करते हुए आए ससुराल पक्ष के लोगों ने कोर्ट परिसर में घुसकर दोनों के साथ हिंसा की। मौके पर उपस्थित वकीलों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करके पीड़ितों की रक्षा की। कनवास थानाधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मामोर झोपड़ियां निवासी पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर उसके पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कार से पीछा कर कोर्ट में किया हमला
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सोमवार को अपने पिता के साथ बाइक से कनवास की ओर जा रही थी। पावर हाउस के पास पहुंचते ही कार में सवार होकर आए उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। स्थिति भांपकर पीड़िता ने अपने पिता को बाइक एसडीएम कोर्ट परिसर की तरफ ले जाने के लिए कहा। हालांकि, पीछे से पीछा करते हुए ससुराल के लोग भी कार लेकर कोर्ट परिसर में आ पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने कोर्ट परिसर में ही उसके और उसके पिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह
विज्ञापन
वकीलों ने बचाया, सुरक्षा पर जताई नाराजगी
जब महिला ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो पति ने उसका हाथ पकड़कर उसे जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ भी जमकर मारपीट की। वहां मौजूद वकीलों और आम नागरिकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को आरोपियों के हमले से बचाया। कोर्ट परिसर के भीतर हुई इस वारदात के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभाषक परिषद ने भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।