फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Fake voting in Khamera, Banswara; women show enthusiasm at polling booths.

बांसवाड़ा: पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं ने जमकर डाले वोट; घाटोल में सर्वाधिक 58.54 फीसदी हुआ मतदान

Wed, 28 Oct 2026 04:34 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Fake voting in Khamera, Banswara; women show enthusiasm at polling booths.
बांसवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव के दौरान महिलाओं ने डाले वोट

बांसवाड़ा। जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत चार पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। इसमें जिला परिषद के 11 और 74 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे।  

विज्ञापन

दोपहर तीन बजे तक: बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान
दोपहर तीन बजे तक बांसवाड़ा में 57.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बाड़मेर में 56.49 प्रतिशत, उदयपुर में 55.70 प्रतिशत और कोटा में 55.51 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बीकानेर में 54.53 प्रतिशत और जोधपुर में 54.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

 

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बूथों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। बुजुर्गों ने भी वोट डालने में सक्रियता दिखाई। दोपहर 3 बजे तक घाटोल ब्लॉक में सर्वाधिक 58.54 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसी समय तक छोटी सरवन में 58.24 फीसदी, गनोड़ा में 54.29 फीसदी और तलवाड़ा में 56.41 फीसदी मतदान हुआ। खमेरा के मतदान केंद्र संख्या 128 पर एक विवाद सामने आया। सुनीता देवी नामक महिला का वोट किसी और ने डाल दिया था। इस पर महिला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी सरवन ब्लॉक में बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव।

छोटी सरवन में मतदान करने के लिए बैठी महिलाएं

 

डूंगरपुर में चुनाव

डूंगरपुर जिले में भी पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यहां जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 58 उम्मीदवार मैदान में हैं। सात पंचायत समितियों की 115 सीटों के लिए 376 उम्मीदवार चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इन पंचायत समितियों में डूंगरपुर, दोवड़ा, साबला, गामड़ी, आसपुर, बिछीवाड़ा, अहाड़ा और देवल शामिल हैं।

प्रमुख नेताओं के बीच मुकाबला

दूसरे चरण में कई बड़े नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा से पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा और पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पटेल मैदान में हैं। कांग्रेस से पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व जिला प्रमुख रतन देवी भराड़ा और पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार चुनाव लड़ रहे हैं। भारत आदिवासी पार्टी से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कांति भाई रोत और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।



 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed