फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lightning strike destroys goods worth lakhs; youth rendered unconscious

Mohali News: बिजली गिरने से लाखों रुपये का सामान जला, युवक बेहोश

Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lightning strike destroys goods worth lakhs; youth rendered unconscious
लांडरां/बनूड़। गांव छड़बड़ में बीते दिन दोपहर एक बजे आसमानी बिजली गिरने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। इस घटना में 17 वर्षीय जशनप्रीत सिंह बिजली का झटका लगने से बेहोश हो गया, हालांकि बाद में उसे होश आ गया। बुजुर्ग सरदार कौर ने बताया कि उनके मकान पर बिजली गिरी। इससे तीन एलसीडी, एक रेफ्रिजरेटर, वातानुकूलक, इन्वर्टर और वाई-फाई जैसे उपकरण जल गए। एक बड़ी बैटरी और बिजली फिटिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय जशनप्रीत सिंह कंप्यूटर पर काम कर रहा था। आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों के इन्वर्टर भी जल गए। इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed