फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Florence Recreational Forum's get-together concludes with devotion, music, and camaraderie.

Mohali News: फ्लोरेंस रिक्रिएशनल फोरम का गेट-टुगेदर श्रद्धा, संगीत और सौहार्द के साथ संपन्न

Wed, 07 Oct 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Florence Recreational Forum's get-together concludes with devotion, music, and camaraderie.
न्यू चंडीगढ़। फ्लोरेंस रिक्रिएशनल फोरम न्यू चंडीगढ़ की ओर से सितंबर गेट-टुगेदर ओमैक्स क्लब ऑरा में उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी रही। अंबिका फ्लोरेंस पार्क और ओमैक्स के 53 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आपसी मेलजोल और सामुदायिक भावना देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। इसका नेतृत्व डॉ. अर्चना एवं संजीव मोंगा, सलोनी एवं संजय नांगिया, नीलम गुप्ता, सुमन टंडन और सुमन नारंग ने किया। उन्होंने परिवारों और समाज में सुख-समृद्धि, शांति व सौहार्द की कामना की। इसके बाद नए सदस्यों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन संजीव मोंगा ने किया। नवीन देवान, अरुण अरोड़ा, कंवरपाल सिंह, संजीव मोंगा, शशि शर्मा और रेनू शर्मा ने पुराने मधुर गीत प्रस्तुत किए। वहीं सविता अग्गी ने ‘मैया यशोदा, तेरा नंदलाला...’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। डॉ. अर्चना मोंगा और सुमन नारंग ने तंबोला का आयोजन किया, जिसमें सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। फोरम की परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों को भी याद किया गया। हरजिंदर सिंह, अनिल अग्रवाल, रूबी वालिया और धर्म गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे। हिंदी दिवस के अवसर पर चंद्र कला चावला और रोहिणी चावला ने नाटिका प्रस्तुत कर हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत को दर्शाया। आयोजन ने फोरम के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द और सामुदायिक भावना को और मजबूत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed