{"_id":"6a9c7d19db61ca54590908e2","slug":"electrocution-death-in-nayagaon-family-demands-compensation-and-government-job-mohali-news-c-71-1-mli1011-146676-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में करंट से मौत : परिवार ने मांगा मुआवजा और सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में करंट से मौत : परिवार ने मांगा मुआवजा और सरकारी नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। 4 सितंबर को बिजली के करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय मेवालाल की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और एक बेटे को सरकारी नौकरी देने की गुहार लगाई है। मेवालाल घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनकी मौत से परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का कहना है कि उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं बचा है। 5 सितंबर को खरड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मेवालाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
मृतक की पत्नी रामावती ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। मेवालाल के परिजनों ने 5 सितंबर को बिजली विभाग के एसडीओ के नाम एक पत्र लिखा। यह पत्र मौके पर मौजूद बिजली विभाग के जेई संदीप कुमार को सौंपा गया। पत्र में परिवार की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही, परिवार के एक बेटे को सरकारी नौकरी देने का भी अनुरोध किया गया है। परिजनों का मानना है कि प्रशासन की आर्थिक मदद और रोजगार ही उन्हें इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकाल सकता है।