{"_id":"6a9f21435765a3e3000ae871","slug":"door-to-door-checks-for-dengue-larvae-to-be-conducted-in-mohali-every-monday-mohali-news-c-71-1-mli1018-146723-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में हर सोमवार होगी डेंगू लार्वा की घर-घर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में हर सोमवार होगी डेंगू लार्वा की घर-घर जांच
विज्ञापन
मोहाली। बारिश के बीच डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले के संवेदनशील और अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में अब हर सोमवार घर-घर लार्वा जांच अभियान चलाया जाएगा।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न इलाकों में घरों और आसपास जमा पानी की जांच की। इस दौरान कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे और पानी की टंकियों जैसे स्थानों को परखा गया। जहां पानी जमा मिला, वहां लार्वा की जांच के साथ आवश्यक दवा का छिड़काव भी किया गया। टीमों ने लोगों को जागरूक किया कि थोड़ी मात्रा में जमा साफ पानी भी एडीज मच्छर के प्रजनन का कारण बन सकता है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि बारिश में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। डॉ. संगीता जैन ने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन कूलर और गमलों की सफाई जरूर करें। अभियान के दौरान राज्य स्तर से पहुंची विशेष जांच टीम ने भी मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
एडीज मच्छर और बचाव के उपाय
जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. अनामिका सोनी ने बताया कि एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभागीय कार्रवाई के साथ आम लोगों की सतर्कता भी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर व जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय जांच की सलाह दी है। आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाने या उल्टी भी डेंगू के संभावित लक्षण हैं।