फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Government vehicle rams into cars while driver is intoxicated ASI suspended Jalandhar Rural Police

नशे में सरकारी वाहन से गाड़ियों को मारी टक्कर: एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो पर जालंधर देहात पुलिस का एक्शन

Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
सार

भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर तैनात एएसआई गुरसिंदर सिंह ने सरकारी वाहन से सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही करीब 3-4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन का टायर फट गया और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Government vehicle rams into cars while driver is intoxicated ASI suspended Jalandhar Rural Police
सरकारी गाड़ी से वाहनों को मारी टक्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोगपुर में देर रात सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मारने के मामले में जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद मचे हंगामे और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर तैनात एएसआई गुरसिंदर सिंह ने सरकारी वाहन से सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही करीब 3-4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन का टायर फट गया और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई गुरसिंदर सिंह, पुलिस लाइन जालंधर के रूप में हुई। आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उसका सिविल अस्पताल काला बकरा में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट और जांच की रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क के समक्ष रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उसे वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही, अनुशासनहीनता या कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed