फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Employee attacked at petrol pump; miscreant injured in guard's aerial firing

Jalandhar News: पेट्रोल पंप पर कर्मचारी पर हमला, गार्ड की हवाई फायरिंग में बदमाश घायल

Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Employee attacked at petrol pump; miscreant injured in guard's aerial firing
रॉड-डंडों से घेरा तो पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से किए दो हवाई फायर
विज्ञापन

घायल साथी को स्कॉर्पियो में डालकर भागे पांच हमलावर, छह पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा।
मोगा-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चुडचक्क के पास बालाजी पेट्रोल फिलिंग स्टेशन पर सोमवार रात छह युवकों ने कर्मचारी जसपाल सिंह पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया। साथी को बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड व पूर्व सैनिक जगराज सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो हवाई फायर किए। इस दौरान एक हमलावर घायल हो गया। उसके साथी उसे स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए।
जगराज सिंह के अनुसार रात करीब 10:30 बजे सफेद स्कॉर्पियो में छह युवक पेट्रोल भरवाने आए थे। किसी बात को लेकर जसपाल से कहासुनी के बाद युवकों ने गाड़ी से लोहे की रॉड और डंडे निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों से घिरे जसपाल को बचाने के लिए जगराज ने हवाई फायर किए।
विज्ञापन

डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि जगराज के बयान पर थाना अजीतवाल में छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 148 दर्ज की गई है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर स्कॉर्पियो के नंबर और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed