{"_id":"6ac362de494143490f0c3855","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-in-kotkapura-due-to-gas-leakage-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में बड़ा हादसा: गैस लीकेज से घर में लगी आग, धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर; लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में बड़ा हादसा: गैस लीकेज से घर में लगी आग, धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर; लाखों का सामान जला
Mon, 05 Oct 2026 02:12 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:12 PM IST
सार
श्याम लाल धींगड़ा अपने परिवार सहित सोमवार सुबह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्री मुक्तसर साहिब गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोटकपूरा की लब्बू राम स्ट्रीट में डेरा सत करतार के पास सोमवार सुबह गैस लीकेज के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर में रखे दो गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। हादसे में घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार, श्याम लाल धींगड़ा अपने परिवार सहित सोमवार सुबह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्री मुक्तसर साहिब गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग तेज हो गई और कुछ समय बाद घर के अंदर से धमाके की आवाज सुनाई दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए बाद में दूसरी बड़ी फायर टेंडर भी मौके पर बुलाया गया। फायर कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन
फायर अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज के कारण आग लगने की आशंका है। आग के दौरान दो गैस सिलेंडर फट गए। उन्होंने बताया कि पहले एक छोटी गाड़ी मौके पर भेजी गई थी, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण दूसरी बड़ी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। दोनों गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। परिवार के अनुसार आग में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। श्याम लाल धींगड़ा और पड़ोसियों ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।