{"_id":"6abcc77d3a150b489c091ed0","slug":"man-murdered-after-dispute-in-moga-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हत्या: पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुआ विवाद, शरीर पर चढ़कर पीटा; चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में हत्या: पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुआ विवाद, शरीर पर चढ़कर पीटा; चार पर केस दर्ज
Wed, 30 Sep 2026 01:55 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:55 PM IST
सार
मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि सनबीर सिंह उर्फ निक्कू और गुरशरण सिंह उर्फ शरना ने उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने केवल सिंह के शरीर पर चढ़कर पैरों से उन्हें पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मोगा में हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के गांव बघेलेवाला में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान केवल सिंह निवासी बघेलेवाला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि सनबीर सिंह उर्फ निक्कू और गुरशरण सिंह उर्फ शरना ने उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने केवल सिंह के शरीर पर चढ़कर पैरों से उन्हें पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बयान के अनुसार, जब हरजिंदर सिंह अपने पिता को बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
परिवार के अनुसार, पेड़ की डाल काटने से रोकने को लेकर आरोपियों के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। शिकायत में सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह पर भी आरोपियों को शह देने के आरोप लगाए गए हैं। थाना सदर मोगा पुलिस ने सनबीर सिंह उर्फ निक्कू, गुरशरण सिंह उर्फ शरना, सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।