परविंदर हत्याकांड: सीएम मान बोले- पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश, विपक्ष कर रहा लाशों पर राजनीति
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानसा में हुई यह दुखद घटना अत्यंत निंदनीय है। पंजाब के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
विस्तार
सीएम मान ने पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ਕੱਲ੍ਹ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ-ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ… ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਸਾਡਾ ਸਰਮਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ 'ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਲੈਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 14, 2026विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानसा में हुई यह दुखद घटना अत्यंत निंदनीय है। पंजाब के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।सीएम मान ने कहा इस मामले में पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आरोपी के घर और शॉप पर बुलडोजर एक्शन
पुलिस ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को गिरा दिया है। वहीं, आरोपी की मेडिकल शॉप के पास भी पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची है। मौके पर मौजूद लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए मेडिकल शॉप में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे हटाया और दुकान को भी गिरा दिया। वहीं, पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
सीएम मान ने विपक्ष पर बोला हमला
मुख्यमंत्री मान ने इस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले में हर स्तर पर हुई किसी भी चूक की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हत्या के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सीएम मान ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा विपक्ष को कोई और मुद्दा नहीं मिल रहा। विपक्ष लाशों की राजनीति कर रहा है।
#WATCH | Delhi: On the murder of anti-drug activist Parvinder Singh Jhota, Punjab CM Bhagwant Mann says, "The incident in Mansa is deeply distressing. Strict action will be taken, and those responsible will not be spared. If anyone else is involved in the conspiracy beyond those directly involved, they too will be brought within the ambit of the law. The sternest possible action will be taken. As for the opposition, they have no other issues to raise and are merely engaging in the politics of dead bodies. Everything will be brought to light, and the truth will be fully uncovered."
— ANI (@ANI) October 15, 2026