Chd-Punjab Big News: पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू, लुधियाना में व्यवसायी के बेटे की हत्या; रोडवेज का चक्का जाम
लुधियाना में गोली मारकर व्यवसायी के बेटे की हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। कोटकपूरा में सात रुपये की लॉटरी में एक व्यक्ति को एक करोड़ रुपये निकला। चंडीगढ़-पंजाब की खबरें।
विस्तार
पंजाब रोडवेज का चक्का जाम। अमृतसर में दुकानदार से मारपीट। पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू। लुधियाना में व्यवसायी के बेटे की हत्या पंजाब रोडवेज का चक्का जाम। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें।
लुधियाना में व्यवसायी के बेटे की हत्या
लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू
पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की ओर से बुलाया गया सत्र 27 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही महज नौ मिनट में समाप्त किए जाने पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। पढ़ें पूरी खबर
सात रुपये की लॉटरी में निकला एक करोड़
महंगाई और आर्थिक परेशानियों के बीच मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले कोटकपूरा के एक परिवार के लिए महज सात रुपये की लॉटरी टिकट खुशियों की सौगात लेकर आई। सिक्किम सरकार की लॉटरी में परिवार की बिमला देवी के नाम से खरीदी गई टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। इस खबर के सामने आते ही परिवार में जश्न का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी उन्हें बधाई देने पहुंचने लगे। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब रोडवेज का चक्का जाम
पंजाब सरकार की पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक बेनतीजा रही जिस कारण यूनियन की हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। बुधवार को यूनियन के चक्का जाम के कारण दो हजार बसों के पहिए थम गए, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन ने शुक्रवार को सीएम आवास और पंजाब विधानसभा की तरफ कूच करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर में दुकानदार से मारपीट
अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह पर दुकानदार से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। गांव पाखरपुरा निवासी 43 वर्षीय अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर को रामबाग चर्च के सामने स्थित बाजार में सामान खरीदने के दौरान उन्हें घेरकर पीटा गया। इस दौरान उनके पेट में किरच से दो वार किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.