फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ASI dies in Pathankot Accidental discharge while cleaning AK-47 Pathankot Police Lines

पठानकोट में एएसआई की माैत: एके-47 साफ करते समय चली गोली, पठानकोट पुलिस लाइन में हादसा

Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

राम सिंह पठानकोट के गांव भोआ के रहने वाले थे और करीब आठ साल से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह नाइट ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे।

विज्ञापन
ASI dies in Pathankot Accidental discharge while cleaning AK-47 Pathankot Police Lines
एएसआई राम सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइन पठानकोट में ड्यूटी के दौरान एएसआई राम सिंह (51) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह वह अपनी एके-47 राइफल की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली उनके सिर को पार कर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राम सिंह पठानकोट के गांव भोआ के रहने वाले थे और करीब आठ साल से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह नाइट ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह वह थाने के बाहर बने टैंट शेड में बैठे थे। बताया गया कि बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण नाइट ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार लोड रहते हैं। रोजाना की तरह राम सिंह अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन




फायरिंग की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां राम सिंह गंभीर हालत में मिले, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी में इसे राइफल की सफाई के दौरान अचानक फायर होने का हादसा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed