{"_id":"6ad1a920ab716c19bf07a596","slug":"firing-in-amritsar-late-at-night-at-manawala-toll-plaza-amritsar-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में फायरिंग: मानावाला टोल प्लाजा पर देर रात चली गोलियां, बाइक पर आए थे तीन नकाबपोश हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में फायरिंग: मानावाला टोल प्लाजा पर देर रात चली गोलियां, बाइक पर आए थे तीन नकाबपोश हमलावर
Fri, 16 Oct 2026 10:03 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:03 AM IST
सार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ठेके को लेकर रंजिश के चलते फायरिंग की गई। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक पर आए तीनों हमलावर कौन थे और ठेके को लेकर उनका किसके साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
firing, shot, gun
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमृतसर के मानावाला टोल प्लाजा पर वीरवार रात करीब 3:30 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की। हमलावरों ने गोलियां चलाने से पहले टोल प्लाजा के आसपास दो से तीन बार चक्कर लगाए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाईं। घटना में फिलहाल किसी के जख्मी होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ठेके को लेकर रंजिश के चलते फायरिंग की गई। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक पर आए तीनों हमलावर कौन थे और ठेके को लेकर उनका किसके साथ विवाद चल रहा था। वारदात से पहले हमलावरों द्वारा दो-तीन बार चक्कर लगाने के पहलू की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।