फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   400 grams of silver stolen from Shri Durgiana Temple, police investigating

Amritsar News: श्री दुर्गियाना मंदिर से 400 ग्राम चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 11 Sep 2026 08:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 11 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
400 grams of silver stolen from Shri Durgiana Temple, police investigating
दरवाजों के निचले हिस्से से चांदी की पतरी तोड़ कर चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री दुर्गियाना मंदिर के दरवाजों से अज्ञात लोगों ने चांदी की पतरें तोड़कर चोरी कर ली। मंदिर के दरवाजे से करीब 400 ग्राम चांदी गायब हुई है।
चोरी हुई चांदी की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी कब और किस समय हुई यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है पर कोई सुराग नहीं मिला।

श्री दुर्गियाना कमेटी भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और चांदी के दरवाजे की स्थिति को जांच के दायरे में लिया गया है। डीसीपी जुगराज सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है और उनकी टीम जांच कर रही है। जल्द ही चोरों का पता कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed